KIDNEY STONES KE LIYE KYA ilaj hai?
१) किडनी स्टोन का इलाज: कारण, लक्षण और बचाव?
किडनी स्टोन सामान्य लेकिन दर्दनाक समस्या है। इसे हिंदी में गुर्दे की पथरी कहा जाता है। यह तब बनती है जब मूत्र में मौजूद कैल्शियम, ऑक्सालेट,यूरिक एसिड या अन्य खनिज मिलकर कठोर कणों का रूप ले लेते हैं।
- पथरी का आकार रेत के दाने जितना छोटा या कई सेंटीमीटर तक बड़ा हो सकता है। समय पर इलाज न मिलने पर यह गंभीर समस्या पैदा कर सकती है।
२) किडनी स्टोन के कारण?- किडनी स्टोन बनने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे: की,
- पर्याप्त मात्रा में पानी न पीना।
- अत्यधिक प्रोटीन और ऑक्सालेट युक्त भोजन लेना।
- मोटापा और शारीरिक गतिविधि की कमी।
- परिवार में पथरी का इतिहास होना।
३) किडनी स्टोन के लक्षण?
- किडनी स्टोन के लक्षण उसके आकार और स्थान पर निर्भर करते हैं।
#सामान्य लक्षण हैं#
- कमर या पेट के एक तरफ तेज दर्द।
- पेशाब करते समय दर्द या जलन।
- बार-बार पेशाब आने की इच्छा।
- पेशाब में खून आना।
- पेशाब रुक-रुक कर आना।
यदि तेज दर्द के साथ बुखार या पेशाब बिल्कुल बंद हो जाए, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
४) किडनी स्टोन का इलाज?
किडनी स्टोन का इलाज उसके आकार, प्रकार और मरीज की स्थिति के अनुसार किया जाता है।
1. अधिक पानी पीना
2. दवाओं द्वारा इलाज
3. (शॉक वेव थेरेपी)
4. यूरेटेरोस्कोपी
5. PCNL सर्जरी
५)किडनी स्टोन से बचाव?
पथरी दोबारा न बने, इसके लिए निम्न बातों का ध्यान रखें:- पर्याप्त मात्रा पानी पिएं।
- नमक का सेवन कम करें।
- जंक फूड और कोल्ड ड्रिंक से बचें।
- संतुलित आहार लें।
- डॉक्टर की सलाह के अनुसार कैल्शियम लें; बिना सलाह के सप्लीमेंट न लें।
इलाज शुरू करने के लिए तैयार हैं?
डॉ. प्रदीप कुशवाहा से परामर्श बुक करें — ऑनलाइन या क्लीनिक पर।
forumComments
अभी तक कोई कमेंट नहीं — पहला आप कीजिए।