liver cirrhosis ka ilaaj kya hai

१) लिवर सिरोसिस का इलाज एक संपूर्ण मार्गदर्शिका
लिवर मानव शरीर का इम्पोर्टेन्ट भाग है ,ये रोग बहुत ही जटिल लिवर रोग है, जिसमें लिवर की अच्छी कोशिकाएं भी धीरे-धीरे खतम होकर फाइब्रोटिक ऊतक में बदल जाती हैं।
- इसका सीधा असर हमारे लिवर के काम पर होता है, जिससे शरीर में विषैले पदार्थों को बाहर निकालने, और पाचन में सहायक एंजाइम बनाने और रक्त को साफ करने की प्रक्रिया बाधित हो जाती है।
यदि सही समय पर इसका उपचार न किया जाए, तो यह जीवन के लिए खतरा बन सकता है।

२) लिवर सिरोसिस रोग होने के क्या कारण होते है?
लिवर सिरोसिस रोग होने के कारण निचे बताये अनुसार हो सकते है. जैसे की,
- ज्यादा शराब का उपयोग : – लंबे समय तक ज्यादा मात्रा में शराब पीना से भी लिवर को हानि होती है।
- हेपेटाइटिस B और C : यह वायरल संक्रमण लिवर को गंभीर रूप से प्रभावित करते हैं.
- गैर-अल्कोहल फैटी लिवर डिजीज : – मोटापा, मधुमेह और हाई कोलेस्ट्रॉल की स्थिति में लिवर में चर्बी जम जाती है, जो धीरे-धीरे सिरोसिस में बदल सकता है।
- ऑटोइम्यून हेपेटाइटिस – जब शरीर की रोग प्रतिरोधक प्रणाली लिवर की कोशिकाओं पर हमला करती है।
- जेनेटिक रोग –: विल्सन रोग या हीमोक्रोमैटोसिस, जो शरीर में तांबा या आयरन की अधिकता के कारण होते हैं।

३) लिवर सिरोसिस रोग होने के क्या लक्षण हो सकते है ?
शुरुआत के चरण में सिरोसिस के लक्षण स्पष्ट तो नहीं होते, पर जैसे-जैसे रोग बढ़ता है, तो कुछ लक्षण हो सकते है , जैसे की ,
- थकान या कमजोरी का लगना
- वजन का घट जाना
- भूख में कमी हो जाना
- आंखों का पीला होना
- मानसिक डर , या चक्कर आना
४) लिवर सिरोसिस के लिए क्या जांच और निदान करना चाहिए?
लिवर सिरोसिस की पुष्टि के लिए डॉक्टर कुछ जांचें कर सकते हैं जो की इस प्रकार से हो सकते है।
- ब्लड टेस्ट : – लिवर फंक्शन टेस्ट, एंटीबॉडी टेस्ट, वायरल हेपेटाइटिस की जाँच।
- इमेजिंग टेस्ट : – अल्ट्रासाउंड, CT स्कैन, या MRI से लिवर में सूजन, फाइब्रोसिस या गांठों की स्थिति देखी जाती है।
- लिवर बायोप्सी : – एक सूई के जरिए लिवर की छोटी सी कोशिका निकालकर उसकी माइक्रोस्कोप से जांच की जाती है।
५) लिवर सिरोसिस के बचाव का उपाय ?
- शराब का सेवन नहीं करना चाहिए।
- हेपेटाइटिस B और C से बचाव के लिए टीकाकरण कराएं।
- मोटापा और मधुमेह को कण्ट्रोल में रखें।
- सुरक्षित यौन संबंध और सुई से संक्रमण से बचाव करें।
इलाज शुरू करने के लिए तैयार हैं?
डॉ. प्रदीप कुशवाहा से परामर्श बुक करें — ऑनलाइन या क्लीनिक पर।
forumComments
अभी तक कोई कमेंट नहीं — पहला आप कीजिए।