CAPTCHA  

Already register click here to Login

Dont have account click here for Register

Thank You
Ok
lightbulbHealth tip

pcos ke liye kya tips ko follow kre?

Dr. Pradeep Kushwaha, M.D. schedule2 min read Playing…
pcos ke liye kya tips ko follow kre?

१) PCOS के लिए उपयोगी टिप्स

- PCOS महिलाओं में होने वाली एक सामान्य हार्मोनल समस्या है। इस में शरीर के हार्मोन का संतुलन बिगड़ जाता है, जिस से मासिक धर्म अनियमित हो सकता है, वजन बढ़ सकता है, चेहरे या शरीर पर अधिक बाल आ सकते हैं और गर्भधारण में कठिनाई हो सकती है।

 - PCOS का कोई स्थायी इलाज नहीं है, लेकिन सही जीवनशैली और खान-पान अपनाकर इसके लक्षणों को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।

 #1. संतुलित और पौष्टिक आहार लें

 - PCOS को नियंत्रित करने के लिए स्वस्थ भोजन सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अपने आहार में ताजे फल, हरी सब्जियां, साबुत अनाज, दालें, नट्स और प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ शामिल करें।

 - अधिक चीनी, मैदा, तले हुए खाद्य पदार्थ और प्रोसेस्ड फूड का सेवन कम करें।

#2. नियमित व्यायाम करें 

 - रोजाना कम से कम 30 मिनट तक व्यायाम करना PCOS से पीड़ित महिलाओं के लिए लाभदायक है।

 - तेज चलना, दौड़ना, साइकिल चलाना, योग और तैराकी जैसी गतिविधियां वजन नियंत्रित रखने में मदद करती हैं।

 #3. वजन नियंत्रित रखें

 - अधिक वजन PCOS के लक्षणों को बढ़ा सकता है। यदि आपका वजन सामान्य से अधिक है, तो केवल 5 से 10 प्रतिशत वजन कम करने से भी मासिक धर्म नियमित होने और हार्मोन संतुलन में सुधार देखने को मिल सकता है।

 #4. पर्याप्त नींद लें

 - अच्छी नींद हार्मोन संतुलन के लिए आवश्यक है।

 - प्रतिदिन 7 से 9 घंटे की गुणवत्तापूर्ण नींद लेने का प्रयास करें।

 #5. तनाव कम करें

 - ध्यान (Meditation), योग, गहरी सांस लेने के अभ्यास और अपनी पसंदीदा गतिविधियों में समय बिताना तनाव कम करने में मदद कर सकता है।

 #6. नियमित स्वास्थ्य जांच कराएं 

 - PCOS से पीड़ित महिलाओं में मधुमेह, उच्च रक्तचाप और हृदय रोग का जोखिम बढ़ सकता है।

 - इसलिए नियमित रूप से डॉक्टर से जांच कराना आवश्यक है। 

 #7. पर्याप्त पानी पिएं

 - पर्याप्त मात्रा में पानी पीना शरीर को स्वस्थ में मदद करता है। 

 #8. डॉक्टर की सलाह का पालन करें 

 - यदि डॉक्टर ने दवाएं या कोई विशेष उपचार सुझाया है, तो उसे नियमित रूप से अपनाएं।

 - कई मामलों में हार्मोन संतुलन, मासिक धर्म नियमित करने या इंसुलिन प्रतिरोध को नियंत्रित करने के लिए दवाओं की आवश्यकता पड़ सकती है। 

 #9. योग और प्राणायाम अपनाएं
इलाज शुरू करने के लिए तैयार हैं?
डॉ. प्रदीप कुशवाहा से परामर्श बुक करें — ऑनलाइन या क्लीनिक पर।
event_availableBook Appointment

forumComments

अभी तक कोई कमेंट नहीं — पहला आप कीजिए।

अपना कमेंट लिखें
कमेंट जांच के बाद प्रकाशित किया जाएगा।
Brahm homeo Logo
Brahm Homeopathy
Typically replies within an hour
Brahm homeo
Hi there 👋

How can we help you?
NOW
×
Chat with Us