CAPTCHA  

Already register click here to Login

Dont have account click here for Register

Thank You
Ok
lightbulbHealth tip

pulmonary fibrosis kya hai ?

Dr. Pradeep Kushwaha, M.D. schedule2 min read Playing…
pulmonary fibrosis kya hai ?

१) पल्मोनरी फाइब्रोसिस क्या है?


पल्मोनरी फाइब्रोसिस गंभीर फेफड़ों की बीमारी है, जिसमें फेफड़ों के ऊतकों में धीरे-धीरे कठोरता आने लगती है। इस कठोरता के कारण फेफड़े ठीक से फैल नहीं पाते और शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिलती।

- यह बीमारी समय के साथ में बढ़ सकती है, इसलिए इसका समय पर पता लगाना और उचित इलाज कराना बहुत आवश्यक है।
 

२) पल्मोनरी फाइब्रोसिस के कारण?


पल्मोनरी फाइब्रोसिस कई कारणों से हो सकता है, जैसे: की,

 - लंबे समय तक धूल, धुएँ या रसायनों के संपर्क में रहना।
 - धूम्रपान करना।
 - कुछ ऑटोइम्यून बीमारियाँ जैसे रूमेटाइड आर्थराइटिस या स्क्लेरोडर्मा।
- कुछ दवाओं के लंबे समय तक सेवन से।
- रेडिएशन थेरेपी का प्रभाव।

 

३) पल्मोनरी फाइब्रोसिस के लक्षण?

- सांस फूलना, विशेषकर चलते या सीढ़ियाँ चढ़ते समय।
 - लगातार सूखी खाँसी।
 - जल्दी थक जाना।
 - सीने में जकड़न। 
- वजन कम होना। 
- कमजोरी और दैनिक कार्य करने में कठिनाई।

  #पल्मोनरी फाइब्रोसिस की जांच?

डॉ. बीमारी की पुष्टि के लिए निम्न जांच कर सकते हैं:

 - HRCT Scan (High Resolution CT Scan)
- Chest X-ray 
- Pulmonary Function Test (PFT) 
- Blood Test
- Oxygen Saturation Test
 -आवश्यकता होने पर Bronchoscopy या Lung Biopsy

 

४) पल्मोनरी फाइब्रोसिस का इलाज?


1. दवाइयाँ 

 - डॉ. मरीज की स्थिति के अनुसार दवा देते हैं, जैसे: की, बीमारी की प्रगति धीमी करने के लिए) 
- खाँसी नियंत्रित करने की दवाएँ बिना डॉक्टर की सलाह के कोई दवा शुरू या बंद न करें। 

 2 . ऑक्सीजन थेरेपी 

 - यदि शरीर में ऑक्सीजन का स्तर कम हो जाए, तो डॉ. अतिरिक्त ऑक्सीजन लेने की सलाह दे सकते हैं। इससे सांस लेने में राहत मिलती है और दैनिक गतिविधियाँ करना आसान हो जाता है। 

 3. पल्मोनरी रिहैबिलिटेशन

 - यह एक विशेष कार्यक्रम होता है जिसमें: सांस लेने की एक्सरसाइज , हल्का व्यायाम, पोषण संबंधी सलाह, मानसिक सहयोग 

 4. गंभीर स्थिति में लंग ट्रांसप्लांट

 - यदि बीमारी बहुत अधिक बढ़ चुकी हो और अन्य उपचार पर्याप्त लाभ न दे रहे हों, तो कुछ मरीजों में डॉक्टर लंग ट्रांसप्लांट पर विचार कर सकते हैं। यह सभी मरीजों के लिए उपयुक्त नहीं होता।

 

५) क्या पल्मोनरी फाइब्रोसिस पूरी तरह ठीक हो सकता है?


- पल्मोनरी फाइब्रोसिस का ऐसा इलाज उपलब्ध नहीं है, जो फेफड़ों में बने स्थायी स्कार को पूरी तरह समाप्त कर दे। हालांकि, समय पर निदान, सही दवाइयाँ, नियमित फॉलो-अप, ऑक्सीजन थेरेपी (जब आवश्यक हो) और जीवनशैली में सुधार से बीमारी की प्रगति को धीमा किया जा सकता है और मरीज लंबे समय तक बेहतर जीवन जी सकता है।
इलाज शुरू करने के लिए तैयार हैं?
डॉ. प्रदीप कुशवाहा से परामर्श बुक करें — ऑनलाइन या क्लीनिक पर।
event_availableBook Appointment

forumComments

अभी तक कोई कमेंट नहीं — पहला आप कीजिए।

अपना कमेंट लिखें
कमेंट जांच के बाद प्रकाशित किया जाएगा।
Brahm homeo Logo
Brahm Homeopathy
Typically replies within an hour
Brahm homeo
Hi there 👋

How can we help you?
NOW
×
Chat with Us