CAPTCHA  

Already register click here to Login

Dont have account click here for Register

Thank You
Ok
play_circleVideo

acute pancreatitis kaise hota hai?kya laksan hote hai?

Dr. Pradeep Kushwaha, M.D. schedule2 min read Playing…

१) एक्यूट पैंक्रियाटाइटिस कैसे होता है?


- एक्यूट पैंक्रियाटाइटिस ऐसी स्थिति है, जिस में अग्न्याशय में अचानक से सूजन आ जाती है। हमारे शरीर का महत्वपूर्ण भाग है, जो भोजन को सही से पचाने के लिए एंजाइम को बनाता है. रक्त में शुगर को कण्ट्रोल करने के लिए इंसुलिन उत्पादन करता है।

- जब एंजाइम समय से पहले ही एक्टिव होने लग जाते हैं, तो अग्न्याशय के ऊतकों को हानि पहुंचाने लग जाते हैं। इस से सूजन, और अन्य समस्याएं हो सकती हैं।


२) एक्यूट पैंक्रियाटाइटिस होने के क्या लक्षण होते है?


- इस बीमारी के लक्षण अचानक से ही दिखाई देते हैं, मुख्य लक्षण निचे अनुसार है,

- पेट के ऊपर वाले भाग में तेज , लगातार दर्द का होना

 - यह दर्द तो, पीठ तक भी फैल सकता है.

 - पेट में भारीपन जैसा महसूस होना।

 - यदि ऐसे लक्षण हो तो, तुरंत ही, डॉक्टर से मिलना चाहिए.


३) एक्यूट पैंक्रियाटाइटिस की जांच कैसे होती है?


- डॉक्टर बीमारी की पुष्टि करने के लिए कुछ जरूरी टेस्ट करवाते हैं:

 - ब्लड टेस्ट :– एंजाइम लेवल जांचने के लिए

 - अल्ट्रासाउंड :– सूजन या पथरी की जांच के लिए

 - MRI :– अग्न्याशय की जांच के लिए 

 इस से पता चल जाता है,की पैंक्रियास में सूजन है, या नहीं।

४) एक्यूट पैंक्रियाटाइटिस का इलाज


1. अस्पताल में भर्ती करना
 - अधिकांश केस में दर्दी को हॉस्पिटल में ही भर्ती किया जाता है,यह बीमारी गंभीर रूप ले सकती है। 

 2. IV फ्लूड

 - शरीर में से पानी की कमी को पूरा करने के लिए। 

 3. खाने-पीने पर भी रोक होता है.

 - इलाज के शुरुआती में मरीज को खाने से रोका जाता है, जिस से अग्न्याशय को आराम मिल सके। 

 # 4. संक्रमण 

 - यदि संक्रमण का जोखिम हो, तो डॉ. एंटीबायोटिक्स देते हैं।

 ५) गंभीर स्थिति में क्या होता है?

 - सही समय पर इलाज नहीं किया जाए, तो खतरनाक रूप ले सकती है:

 - शरीर के कुछ भाग का फेल होना।

 - गंभीर संक्रमण का जोखिम

६) एक्यूट पैंक्रियाटाइटिस में बचाव कैसे कर सकते है?


- बीमारी से बचने के लिए सावधानियां को अपनाएं, 

 - शराब का सेवन नहीं करें। 

 - संतुलित तथा पौष्टिक आहार को ही लें.

 - वजन को कण्ट्रोल में रखें।
इलाज शुरू करने के लिए तैयार हैं?
डॉ. प्रदीप कुशवाहा से परामर्श बुक करें — ऑनलाइन या क्लीनिक पर।
event_availableBook Appointment

forumComments

अभी तक कोई कमेंट नहीं — पहला आप कीजिए।

अपना कमेंट लिखें
कमेंट जांच के बाद प्रकाशित किया जाएगा।
Brahm homeo Logo
Brahm Homeopathy
Typically replies within an hour
Brahm homeo
Hi there 👋

How can we help you?
NOW
×
Chat with Us