CAPTCHA  

Already register click here to Login

Dont have account click here for Register

Thank You
Ok
play_circleVideo

kya pancreatitis normal ho sakta hai?

Dr. Pradeep Kushwaha, M.D. schedule3 min read Playing…

१)पैंक्रियाटाइटिस क्या है? क्या यह सामान्य हो सकता है?


पैंक्रियाटाइटिस एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है जिसमें अग्न्याशय में सूजन आ जाती है। अग्न्याशय पेट के पीछे स्थित एक महत्वपूर्ण अंग है जो हमारे शरीर में पाचन एंजाइम और इंसुलिन जैसे हार्मोन बनाने का काम करता है।

जब किसी कारण से पाचन एंजाइम समय से पहले ही सक्रिय हो जाते हैं, तो वे भोजन को पचाने के बजाय अग्न्याशय के ऊतकों को ही नुकसान पहुंचाने लगते हैं। इस स्थिति को ही पैंक्रियाटाइटिस कहा जाता है।

२)क्या पैंक्रियाटाइटिस अपने आप ठीक हो सकता है?


यह इस बात पर निर्भर करता है कि बीमारी कितनी गंभीर है।

 कुछ मामलों में हल्का पैंक्रियाटाइटिस सही इलाज, आराम और डॉक्टर की निगरानी से पूरी तरह ठीक हो सकता है। लेकिन यदि बीमारी गंभीर हो जाए तो अस्पताल में भर्ती होकर इलाज करवाना आवश्यक हो सकता है।

#1. तीव्र पैंक्रियाटाइटिस(Acute Pancreatitis)


- यह अचानक शुरू होने वाली स्थिति होती है।

 - कई बार यह कुछ दिनों के इलाज से ठीक भी हो सकता है।

 - समय पर इलाज मिलने से मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो सकता है।

#2. दीर्घकालिक पैंक्रियाटाइटिस(Chronic Pancreatitis)


- यह लंबे समय तक रहने वाली समस्या होती है।

 - इसमें अग्न्याशय धीरे-धीरे कमजोर और क्षतिग्रस्त होने लगता है।

 - यदि समय पर उपचार न किया जाए तो स्थायी नुकसान हो सकता है।

३) क्या पैंक्रियाटाइटिस सामान्य बीमारी है?


अगर बात तीव्र पैंक्रियाटाइटिस की करें तो कई मामलों में सही इलाज और आराम से सामान्य स्थिति में आ सकता है।

 - अस्पताल में मरीज को कुछ दिनों तक दवाइयाँ, तरल पदार्थ और हल्का भोजन दिया जाता है, जिससे उसकी स्थिति में सुधार होता है। लेकिन इसे बिल्कुल साधारण बीमारी समझना भी सही नहीं है क्योंकि।

 - यह अचानक गंभीर रूप ले सकता है.

 - किडनी और फेफड़ों जैसे महत्वपूर्ण अंगों पर असर पड़ सकता है. 

 इसीलिए पैंक्रियाटाइटिस को कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए।

 

४) पैंक्रियाटाइटिस होने के प्रमुख कारण?


यह बीमारी कई कारणों से हो सकती है, जैसे: की,

 - पित्ताशय की पथरी (Gallstones), अत्यधिक शराब का सेवन, खून में ट्राइग्लिसराइड का अधिक स्तर, कुछ दवाओं के साइड इफेक्ट, पारिवारिक कारण

  ५) पैंक्रियाटाइटिस के लक्षण?

इस बीमारी में कई प्रकार के लक्षण दिखाई दे सकते हैं, जैसे: की,

 - पेट के ऊपरी हिस्से में तेज दर्द , दर्द का पीठ तक फैलना, मतली और उल्टी, पेट में सूजन या भारीपन, भूख कम लगना

 - अगर किसी व्यक्ति को बहुत तेज दर्द या लगातार उल्टी हो रही हो तो उसे तुरंत डॉक्टर के पास ले जाना चाहिए।

५) पैंक्रियाटाइटिस का इलाज और रिकवरी?


- इलाज मरीज की स्थिति के अनुसार किया जाता है। सामान्यत:

 - कुछ समय तक ठोस भोजन बंद किया जाता है.

 - शरीर में तरल की कमी पूरी करने के लिए IV फ्लूड दिया जाता है.

#कारण के अनुसार उपचार#


यदि बीमारी का कारण पित्त की पथरी या कोई अन्य समस्या है, तो उसका भी इलाज किया जाता है। 

 आमतौर पर हल्के मामलों में मरीज 3 से 7 दिनों में ठीक हो सकता है।लेकिन यदि सूजन बहुत अधिक हो जाए, ऊतक नष्ट होने लगें या संक्रमण फैल जाए तो ICU में इलाज की आवश्यकता पड़ सकती है।


६) क्या पैंक्रियाटाइटिस पूरी तरह ठीक हो सकता है?


तीव्र पैंक्रियाटाइटिस के कई मामलों में सही इलाज और समय पर देखभाल से मरीज पूरी तरह ठीक हो सकता है। 

 लेकिन दीर्घकालिक पैंक्रियाटाइटिस में बीमारी को नियंत्रित किया जा सकता है, पूरी तरह समाप्त करना हमेशा संभव नहीं होता।

 

७) पैंक्रियाटाइटिस से बचाव कैसे करें?


इस बीमारी से बचने के लिए कुछ महत्वपूर्ण सावधानियाँ अपनानी चाहिए: 

 - शराब का सेवन पूरी तरह बंद करें।

 - कम वसा (Low Fat) वाला संतुलित आहार लें.erte
इलाज शुरू करने के लिए तैयार हैं?
डॉ. प्रदीप कुशवाहा से परामर्श बुक करें — ऑनलाइन या क्लीनिक पर।
event_availableBook Appointment

forumComments

अभी तक कोई कमेंट नहीं — पहला आप कीजिए।

अपना कमेंट लिखें
कमेंट जांच के बाद प्रकाशित किया जाएगा।
Brahm homeo Logo
Brahm Homeopathy
Typically replies within an hour
Brahm homeo
Hi there 👋

How can we help you?
NOW
×
Chat with Us