CAPTCHA  

Already register click here to Login

Dont have account click here for Register

Thank You
Ok
play_circleVideo

mesenteric lymph node kab aur kyu badhta hai

Dr. Pradeep Kushwaha, M.D. schedule3 min read Playing…

1) मेसेंटेरिक लिम्फ नोड्स कब और क्यों बढ़ते हैं?


**परिचय:** मानव शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली  में **लिम्फ नोड्स** महत्वपूर्ण भूमिका  अदा करता हैं। छोटी-छोटी ग्रंथियाँ शरीर के अलग -अलग  भाग में मौजूद रहती हैं.और संक्रमण और सूजन से शरीर की रक्षा करती हैं।

- जब **आंतों या पेट** में किसी प्रकार का संक्रमण या (सूजन) होता है, तो **मेसेंटरी** — यानी आंतों को पेट की दीवार से जोड़ने वाला भाग — में मौजूद लिम्फ नोड्स सूज जाते हैं। इस स्थिति को **मेसेंटेरिक लिम्फैडेनोपैथी ** कहा जाता है।


२) मेसेंटेरिक लिम्फ नोड्स बढ़ने के सामान्य कारण क्या है?


#(क)संक्रमण
- *वायरल गैस्ट्रोएंटेराइटिस* :  बच्चों में इसका होना सबसे आम कारण में से एक है। इसमें दस्त, बुखार और उल्टी के साथ लिम्फ नोड्स का आकार बढ़ सकता है।

 - *बैक्टीरियल इंफेक्शन**:  (जैसे साल्मोनेला, यर्सिनिया आदि) भी आंत की अंदर की पर्त में सूजन पैदा करते हैं, जिससे लिम्फ नोड्स फूले हुए दिखाई देते हैं।

#(ख)सूजन से संबंधित रोग

 *क्रोहन डिज़ीज़** और **अल्सरेटिव कोलाइटिस** जैसी सूजन संबंधी आंतों की बीमारियों में लिम्फ नोड्स का आकार बढ़ सकता है।

 * **अपेंडिसाइटिस** के दौरान भी अपेंडिक्स के आसपास के मेसेंटेरिक लिम्फ नोड्स प्रभावित हो सकते हैं।

 (ग) कैंसर संबंधी कारण 
 * जब शरीर में **कैंसर कोशिकाएँ फैलती हैं**, तो वे लिम्फ नोड्स में जाकर उन्हें बड़ा कर सकती हैं।

**लिम्फोमा** या **मेटास्टैटिक कैंसर** की स्थिति में भी इन नोड्स का असामान्य रूप से बढ़ना देखा जाता है।


३)  मेसेंटेरिक लिम्फ नोड्स बढ़ने के क्या लक्षण होते है? 


- मेसेंटेरिक लिम्फ नोड्स बढ़ने के दौरान निम्नलिखित लक्षण महसूस हो सकते हैं — जैसे की , 

 * नाभि या पेट के मध्य भाग में तेज दर्द का होना ** 

 * उल्टी का  होना 

 *पेट में सूजन या भारीपन जैसा महसूस होना 

 * कभी-कभी भूख में कमी भी हो सकती है.

४)मेसेंटेरिक लिम्फ नोड्स की जांचें डॉक्टर कैसे करते है?


- डॉक्टर स्थिति का पता करने के लिए कुछ जाँच करवाने की सलाह देते हैं — जैसे की ,

 - अल्ट्रासाउंड ::  बच्चों में  और वयस्कों दोनों में ही लिम्फ नोड्स के आकार और संख्या को देखने के लिए।

- CT Scan या MRI ::  इनसे लिम्फ नोड्स की सटीक स्थिति, आकार और आसपास के भाग की स्थिति का पूरा जानकारी मिलता है। 

 - ब्लड टेस्ट:: संक्रमण, सूजन या किसी इम्यून डिसऑर्डर की पुष्टि के लिए किया जाता है।

 - बायोप्सी :: अगर डॉक्टर को **टीबी** या **कैंसर** का संदेह हो, तो लिम्फ नोड से टिश्यू सैंपल लेकर माइक्रोस्कोपिक जांच की जाती है।

#कब डॉक्टर से संपर्क करें?


निम्न स्थितियों में तुरंत ही डॉक्टर की सलाह लेना ज़रूरी है — जैसे की , 

 * पेट में **लगातार  तेज दर्द** रहना या दर्द का बार-बार होना

 * २ –३ दिनों से भी अधिक दिन में बुखार** बने रहना

 *वजन का कम होना *

**अल्ट्रासाउंड या सीटी स्कैन** में लिम्फ नोड्स का बड़ जाना 
इलाज शुरू करने के लिए तैयार हैं?
डॉ. प्रदीप कुशवाहा से परामर्श बुक करें — ऑनलाइन या क्लीनिक पर।
event_availableBook Appointment

forumComments

अभी तक कोई कमेंट नहीं — पहला आप कीजिए।

अपना कमेंट लिखें
कमेंट जांच के बाद प्रकाशित किया जाएगा।
Brahm homeo Logo
Brahm Homeopathy
Typically replies within an hour
Brahm homeo
Hi there 👋

How can we help you?
NOW
×
Chat with Us