pancreatitis se pareshan logo ko diabetes kyu hota hai

1) पैंक्रियाटाइटिस से पीड़ित लोगों को डायबिटीज़ क्यों होता है?
पैंक्रियाटाइटिस और डायबिटीज़ दोनों ही स्वास्थ्य के लिए गंभीर स्थितियाँ हैं, जिनका उपचार समय पर होना ज़रूरी है। जहाँ पैंक्रियाटाइटिस मुख्य रूप से अग्न्याशय की सूजन से जुडा है, और डायबिटीज़ शरीर में इंसुलिन की कमी से संबंधित होती है।
हालांकि ये दोनों स्थितियाँ अलग-अलग स्वास्थ्य के मुद्दे हैं, परंतु इनका एक-दूसरे के साथ गहरा संबंध है।
2) पैंक्रियाटाइटिस और ग्लूकोज मेटाबॉलिज़्म?
अग्न्याशय का प्रमुख कार्य शरीर में ग्लूकोज के स्तर को नियंत्रित करना है। यह इंसुलिन और ग्लूकागोन जैसे हार्मोन बनाता है जो की ब्लड शुगर के स्तर को संतुलित बनाये रखते हैं। जब पैंक्रियाटाइटिस की वजह से अग्न्याशय की कोशिका को नुकसान होता हैं, तो इंसुलिन का उत्पादन कम हो जाता है।
- इंसुलिन की कमी से हमारे शरीर में ग्लूकोज के स्तर को नियंत्रित करने की क्षमता को प्रभावित करते है, जिससे ब्लड शुगर लेवल अधिक हो सकता है और इसके परिणामस्वरूप डायबिटीज़ का खतरा बढ़ सकता है।

3 ) पैंक्रियाटाइटिस से डायबिटीज़ के कुछ जोखिम कारक ?
* पारिवारिक इतिहास :- जिन लोगों के परिवार में पैंक्रियाटाइटिस या डायबिटीज़ का इतिहास होता है, उनमें इस बीमारी के विकसित होने की संभावना अधिक होती है।
* अधिक वजन और मोटापा
* अधिक शराब का सेवन करना
r>
4) पैंक्रियाटाइटिस से डायबिटीज़ निवारण?
पैंक्रियाटाइटिस से जुड़े डाइबिटीज़ के जोखिम को कम करने के लिए समय पर निदान और उपचार बेहद आवश्यक हैं। अल्कोहल का सेवन कम करना, संतुलित आहार लेना और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराना महत्वपूर्ण है। इसके अलावा, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने से पैंक्रियाज की सेहत को सुधारने में मदद मिलती है।
इलाज शुरू करने के लिए तैयार हैं?
डॉ. प्रदीप कुशवाहा से परामर्श बुक करें — ऑनलाइन या क्लीनिक पर।
forumComments
अभी तक कोई कमेंट नहीं — पहला आप कीजिए।