CAPTCHA  

Already register click here to Login

Dont have account click here for Register

Thank You
Ok
play_circleVideo

Vitamin E sharir ke liye kyu jaruri hai?

Dr. Pradeep Kushwaha, M.D. schedule3 min read Playing…

१) विटामिन E शरीर के लिए क्यों जरूरी है?


- विटामिन E शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट विटामिन है, जो हमारे शरीर के लिए बहुत ही जरुरी है। यह मुख्य रूप से सेल्स के सुरक्षा, प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत , त्वचा तथा बालों के स्वास्थ्य के लिए जाना जाता है।

 - विटामिन E शरीर में वसा के साथ मिलकर के कार्य करता है, तथा कोशिकाओं के झिल्लियों को क्षति से भी बचाता है।

२) विटामिन E क्या है?


विटामिन E समूह है जिसे टोकॉफेरॉल भी कहा जाता है। इस में अल्फा-टोकॉफेरॉल सबसे एक्टिव तथा शरीर के लिए सबसे उपयोगी है।

 यह विटामिन प्राकृतिक रूप से कई तरह के खाद्य पदार्थों में मिलता है,जैसे कि,

 - हरी पत्तेदार वाले सब्जियाँ।

 - बीज तथा नट्स।

 - साबुत अनाज।

 * कुछ फल में जैसे कि, एवोकाडो तथा किवी।


३) शरीर में विटामिन E का क्या रोल होता है?


विटामिन E कई तरह से शरीर को लाभ पहुंचाता है।, जैसे की, 

 a) एंटीऑक्सीडेंट का काम
 - विटामिन E फ्री रेडिकल्स रासायनिक पदार्थ हैं जो के शरीर की कोशिकाओं को क्षति पहुँचा सकते हैं , तथा उम्र बढ़ने, कैंसर, हृदय रोग जैसी समस्याओं का कारण बन सकते हैं।

 - विटामिन E इन से लड़कर के कोशिकाओं के सुरक्षा करता है।

 b) हृदय स्वास्थ्य में सहायक
 - विटामिन E रक्त वाहिका में कोलेस्ट्रॉल के ऑक्सीकरण प्रक्रिया को रोकता है। 

 - यह विशेष रूप से खराब कोलेस्ट्रॉल के ऑक्सीकरण को कम करके धमनियों में ब्लॉकेजकी संभावना घटाता है।

 c) प्रतिरक्षा प्रणाली को भी मजबूत बनाता है.

 - इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाता है।

 - यह सफेद रक्त कोशिकाओं के कार्य को बढ़ाता है, तथा शरीर को संक्रमणों से लड़ने में सक्षम बनाता है।

 d) त्वचा तथा बालों के लिए लाभदायक
 - त्वचा की नमी को बनाए रखने, झुर्रियों को कम करने तथा सूरज की UV किरणों से सुरक्षा में मदद करता है।

 e) मांसपेशियों तथा तंत्रिकाओं के स्वास्थ्य के लिए 
 - विटामिन E मांसपेशियों तथा नसों में ऑक्सीजन को पहुंचाने, सूजन को कम करने में भी मदद करता है।

 

४)विटामिन E के कमी होने का लक्षण?


शरीर में विटामिन E की कमी हो जाए, तो इसके मुख्य लक्षण हैं,

 - मांसपेशियों में कमजोरी तथा थकान जैसा लगना

 - दृष्टि के समस्याएँ।

 - हाथ-पैर में झुनझुनी या सुन्नपन जैसा लगना

- त्वचा तथा बालों के समस्याएँ

५) विटामिन E का अधिक सेवन तथा सावधानियाँ?


विटामिन E की कमी से बचना भी जरुरी है, पर इसका ज्यादा सेवन भी हानिकारक हो सकता है।

 - रक्त का पतला हो सकता है.

 - रक्तस्राव का जोखिम भी बढ़ सकता है.

 विटामिन E का सेवन संतुलित मात्रा में तथा डॉ. की सलाह से करना चाहिए।

 ६) विटामिन E को प्राकृतिक रूप से प्राप्त करना

- नट्स तथा बीजों को नाश्ते में उपयोग करें।

 - हरी पत्तेदार सब्जि को सलाद के रूप में लें। 

 - मूंगफली तेल का उपयोग कम करे ।

 - किवी , आम जैसे फलों को डाइट में उपयोग करे.
इलाज शुरू करने के लिए तैयार हैं?
डॉ. प्रदीप कुशवाहा से परामर्श बुक करें — ऑनलाइन या क्लीनिक पर।
event_availableBook Appointment

forumComments

अभी तक कोई कमेंट नहीं — पहला आप कीजिए।

अपना कमेंट लिखें
कमेंट जांच के बाद प्रकाशित किया जाएगा।
Brahm homeo Logo
Brahm Homeopathy
Typically replies within an hour
Brahm homeo
Hi there 👋

How can we help you?
NOW
×
Chat with Us