CAPTCHA  

Already register click here to Login

Dont have account click here for Register

Thank You
Ok
clinical_notesDisease

homeopathy me mirgi ka kya ilaj hai

Dr. Pradeep Kushwaha, M.D. schedule4 min read Playing…
homeopathy me mirgi ka kya ilaj hai

१)मिर्गी क्या है?



मिर्गी केंद्रीय तंत्रिका तंत्र के संबंधी विकार है, जिसे अक्सर न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर कहा जाता है।

- यह कोई मानसिक बीमारी नहीं है। पर मस्तिष्क की गतिविधि में अचानक और असामान्य वृद्धि के कारण से होता है, जिसे दौरे पड़ते हैं।

- यह विकार किसी भी उम्र के व्यक्ति को असर कर सकता है। मिर्गी का मतलब सिर्फ एक दौरा पड़ना नहीं है; बल्कि इसे तब माना जाता है ,जब किसी व्यक्ति को बिना किसी स्पष्ट उकसावे के दो या दो से अधिक दौरे पड़ते हैं।

- दौरे की प्रकृति, व्यक्ति के मस्तिष्क के किस हिस्से में असामान्य विद्युत गतिविधि शुरू हुई है, उसके आधार पर अलग-अलग हो सकती है।

- कुछ लोगों को दौरे के दौरान केवल कुछ सेकंड के लिए टकटकी लग सकती है, जबकि कुछ अन्य लोगों को पूरे शरीर में मांसपेशियों में ऐंठन और चेतना का नुकसान हो सकता है। यह एक पुरानी स्थिति है, जिस का समय पर निदान और प्रबंधन आवश्यक है।

२) मिर्गी कैसे होती है?



मिर्गी मूलत: मस्तिष्क की विद्युत गतिविधि में गड़बड़ी के कारण से होती है। हमारा मस्तिष्क अरबों तंत्रिका कोशिकाओं से बना होता है, जो लगातार विद्युत और रासायनिक संकेतों के माध्यम से संवाद करती हैं।

- यह संवाद हमारे विचारों, भावनाओं और शारीरिक हरकतों को नियंत्रित करता है।


**मस्तिष्क में गड़बड़ी**

जब कोई व्यक्ति मिर्गी से पीड़ित होता है, तो न्यूरॉन्स का एक समूह असामान्य रूप से और तेज़ी से एक साथ फायर करना शुरू कर देता है। यह स्थिति एक विद्युत तूफान के समान होती है ,जो मस्तिष्क के सामान्य कामकाज को असर करती है, जिस से दौरा पड़ता है।

- यह असामान्य गतिविधि मस्तिष्क के केवल एक छोटे से क्षेत्र में या पूरे मस्तिष्क में शुरू हो सकती है।

- दौरे के लक्षण इस बात पर निर्भर करते हैं कि, यह असामान्यता मस्तिष्क के किस हिस्से में हो रही है. —उदाहरण के लिए, यदि यह गतिविधि दृष्टि को नियंत्रित करने वाले क्षेत्र में होती है, तो व्यक्ति को रोशनी या आकृतियाँ दिखाई दे सकती हैं।


३) मिर्गी के संभावित कारण क्या है?



मिर्गी के कारण अक्सर अज्ञात होते हैं, जिसे इडियोपैथिक मिर्गी (Idiopathic Epilepsy) कहा जाता है।

- हालांकि, कई मामलों में मिर्गी किसी अंतर्निहित कारण या मस्तिष्क की संरचनात्मक क्षति से जुड़ी होती है।

**इनमें शामिल हैं**

- आनुवंशिकी (Genetics) :: यह पारिवारिक इतिहास होने से भी इसका जोखिम ज्यादा होता है.

 - सिर की चोट (Head Trauma) :: मस्तिष्क को गंभीर चोट लगने से बाद में मिर्गी विकसित हो सकती है।

 -संक्रमण (Infections) :: मैनिंजाइटिस, एन्सेफलाइटिस या सिस्टिसेरोसिस जैसे संक्रमण से भी मस्तिष्क में क्षति पैदा कर सकते हैं।

 - जन्म से पहले की चोटें :: जन्म से पहले ऑक्सीजन की कमी या पोषण की कमी जैसी समस्याएं होने से भी मस्तिष्क क्षति का कारण बन सकता हैं।

 - स्ट्रोक :: यह मस्तिष्क में ऑक्सीजन और रक्त के प्रवाह को कम कर देता है, जिस से मस्तिष्क के ऊतक क्षतिग्रस्त हो जाते हैं।

 -मस्तिष्क ट्यूमर :: ट्यूमर मस्तिष्क की कोशिकाओं के सामान्य कामकाज को असर कर सकता है।

४) डॉक्टर की सलाह कब ले ?



मिर्गी से पीड़ित मरीज और उनके परिवारों को स्थिति का प्रभावी ढंग से प्रबंधन करने और जीवन की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए डॉ. की सलाह का पालन करना महत्वपूर्ण है:

- नियमित फॉलो-अप :: अपने न्यूरोलॉजिस्ट के साथ नियमित रूप से संपर्क बनाए रखें। दौरे की आवृत्ति, प्रकृति और किसी भी बदलाव को डॉक्टर के साथ साझा करें।

- दौरे की डायरी :: जब भी दौरा पड़े, तो उसका समय, अवधि, लक्षण, और दौरे से पहले क्या हुआ (ट्रिगर) की विस्तृत जानकारी एक डायरी में नोट करें।

** यह जानकारी निदान और प्रबंधन में सहायक होती है।**

- ट्रिगर्स को पहचानें और उनसे बचें :: मिर्गी के दौरे अक्सर विशिष्ट कारकों से शुरू हो सकते हैं, जैसे की,

 * तनाव और चिंता

 *नींद की कमी से

 * शराब का सेवन

 * तेज़, चमकती रोशनी

 * बीमारी या बुखार ::अपने ट्रिगर्स को पहचानें और उन्हें यथासंभव टालने का प्रयास करें। पर्याप्त और गुणवत्तापूर्ण नींद लेना जरुरी है।

 * जीवनशैली में सुधार :: एक स्वस्थ जीवनशैली बनाए रखें। इसमें संतुलित आहार को लेना, और नियमित रूप से व्यायाम करना तनाव प्रबंधन की तकनीकें अपनाना शामिल है।

   **याद रखें, ** मिर्गी के बावजूद एक सामान्य और संतुष्ट जीवन जीना संभव है। सही जानकारी, और जागरूकता, डॉक्टर के मार्गदर्शन के साथ, व्यक्ति इस स्थिति का सफलतापूर्वक प्रबंधन कर सकता है।
इलाज शुरू करने के लिए तैयार हैं?
डॉ. प्रदीप कुशवाहा से परामर्श बुक करें — ऑनलाइन या क्लीनिक पर।
event_availableBook Appointment

forumComments

अभी तक कोई कमेंट नहीं — पहला आप कीजिए।

अपना कमेंट लिखें
कमेंट जांच के बाद प्रकाशित किया जाएगा।
Brahm homeo Logo
Brahm Homeopathy
Typically replies within an hour
Brahm homeo
Hi there 👋

How can we help you?
NOW
×
Chat with Us