CAPTCHA  

Already register click here to Login

Dont have account click here for Register

Thank You
Ok
lightbulbHealth tip

sciatica ka kya ilaj hai hai homeopathy me?

Dr. Pradeep Kushwaha, M.D. schedule2 min read Playing…
sciatica ka kya ilaj hai hai homeopathy me?

१) साइटिका का इलाज: कारण, लक्षण और प्रभावी उपचार?
साइटिका ऐसी समस्या है जिस में कमर के निचले हिस्से से लेकर कूल्हे, जांघ और पैर तक तेज दर्द महसूस होता है।


 - यह दर्द शरीर की सबसे बड़ी नस, जिसे साइटिक नर्व कहा जाता है, पर दबाव या सूजन आने के कारण होता है। आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली, लंबे समय तक बैठकर काम करना, गलत तरीके से वजन उठाना और व्यायाम की कमी इसके प्रमुख कारण हैं। समय रहते सही उपचार और सावधानी अपनाकर साइटिका से काफी हद तक राहत पाई जा सकती है।

२) साइटिका के प्रमुख कारण?

साइटिका कई कारणों से हो सकता है। सबसे सामान्य कारण स्लिप डिस्क है, जिसमें रीढ़ की हड्डी के बीच की डिस्क बाहर निकलकर नस पर दबाव डालती है।

 - इसके अलावा स्पाइनल स्टेनोसिस (रीढ़ की नली का संकरा होना), चोट, बढ़ती उम्र, मोटापा, गर्भावस्था और लंबे समय तक एक ही स्थिति में बैठना भी इसके कारण हो सकते हैं।

 

३) साइटिका के लक्षण?

साइटिका का सबसे प्रमुख लक्षण कमर से शुरू होकर एक पैर में फैलने वाला दर्द है। इसके अलावा निम्न लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं:

 - कमर, कूल्हे और पैर में तेज या जलन जैसा दर्द।

 - पैर में झुनझुनी या सुन्नपन।

 - मांसपेशियों में कमजोरी।

 - लंबे समय तक बैठने, खड़े रहने या खांसने पर दर्द बढ़ जाना।

 - चलने या सीढ़ियां चढ़ने में कठिनाई।

४) साइटिका का इलाज?

साइटिका का उपचार गंभीरता कारण पर निर्भर करता है। जैसे की,

 1. आराम और सही मुद्रा

 - दर्द की शुरुआत में 1–2 दिन आराम करना लाभदायक हो सकता है, लेकिन लंबे समय तक बिस्तर पर रहना नुकसानदायक हो सकता है। बैठते समय कमर सीधी रखें और सही कुर्सी का उपयोग करें।

 2. दवाइयाँ 

 - डॉक्टर दर्द और सूजन कम करने के लिए दर्द निवारक एवं सूजन कम करने वाली दवाइयाँ दे सकते हैं। 

 3. फिजियोथेरेपी

 फिजियोथेरेपी साइटिका के इलाज का महत्वपूर्ण हिस्सा है। विशेषज्ञ द्वारा बताए गए स्ट्रेचिंग और मजबूती बढ़ाने वाले व्यायाम नस पर दबाव कम करते हैं और कमर की मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं।

 4. गर्म और ठंडी सिकाई 

 दर्द की शुरुआत में 15–20 मिनट तक ठंडी सिकाई करने से सूजन कम होती है। कुछ दिनों बाद गर्म सिकाई करने से मांसपेशियों का तनाव कम होता है और दर्द में राहत मिलती है। 

 5. नियमित व्यायाम

 हल्की वॉक, योग और स्ट्रेचिंग साइटिका के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। भुजंगासन, मकरासन और कैट-काउ स्ट्रेच जैसे योगासन विशेषज्ञ की सलाह से किए जा सकते हैं।
इलाज शुरू करने के लिए तैयार हैं?
डॉ. प्रदीप कुशवाहा से परामर्श बुक करें — ऑनलाइन या क्लीनिक पर।
event_availableBook Appointment

forumComments

अभी तक कोई कमेंट नहीं — पहला आप कीजिए।

अपना कमेंट लिखें
कमेंट जांच के बाद प्रकाशित किया जाएगा।
Brahm homeo Logo
Brahm Homeopathy
Typically replies within an hour
Brahm homeo
Hi there 👋

How can we help you?
NOW
×
Chat with Us