CAPTCHA  

Already register click here to Login

Dont have account click here for Register

Thank You
Ok
play_circleVideo

ca 19 9 ko kam karne ke tarike | ca 19 9 ka homeopathic ilaj

Dr. Pradeep Kushwaha, M.D. schedule3 min read Playing…

CA 19-9 को कम करने के प्राकृतिक और चिकित्सा उपाय


CA 19-9 एक प्रकार का ट्यूमर मार्कर है, जिसका उपयोग विशेष रूप से अग्नाशय के कैंसर और अन्य गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल रोगों का पता लगाने के लिए किया जाता है। जब CA 19-9 का लेवल बढ़ जाता है, तो यह पैंक्रियाज कैंसर, पित्त नली में रुकावट, लिवर की समस्याओं या सूजन जैसी स्थितियों का संकेत दे सकता है। हालाँकि, इसका उच्च स्तर हमेशा कैंसर का संकेत नहीं देता, बल्कि अन्य स्वास्थ्य समस्याओं की ओर भी इशारा कर सकता है।

- यदि आपके CA 19-9 स्तर ज्यादा हैं, तो इसे कम करने के लिए आपको सही आहार, जीवनशैली में बदलाव और उचित चिकित्सा की आवश्यकता होती है। आज का आर्टिकल में, हम CA 19-9 को कम करने के विभिन्न प्राकृतिक और चिकित्सीय पर बात करने वाल्व है।

 * 1. आहार में सुधार करना
 संतुलित आहार हमरे शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने और सूजन को कम करने में मदद करता है।

 (A) एंटीऑक्सीडेंट युक्त खाद्य पदार्थ खाएं एंटीऑक्सीडेंट शरीर में सूजन को कम करने और कोशिकाओं की क्षति को रोकने में मदद करते हैं। जैसे की - हरी सब्जियाँ – पालक, मेथी, सरसों
 -फल :– ब्लूबेरी, संतरा, सेब, अनार
- नट्स और बीज – अखरोट, बादाम, अलसी के बीज

 * (B) जंक फूड से दुरी रखे तले हुए खाद्य पदार्थ, अधिक चर्बी और शक्कर युक्त चीजें शरीर में सूजन को बढ़ा सकती हैं। जंक फूड पदार्थों से परहेज करें।

 * (C) हल्दी और अदरक का सेवन हल्दी में मौजूद Curcumin सूजन को कम करने में मदद होता है। अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो की शरीर के टॉक्सिन्स को निकालने में मदद करते हैं।


2. जीवनशैली में सुधार करना


(A) नियमित रूप से व्यायाम करें रोजाना 30 मिनट की कसरत, योग या टहलना अच्छा हो सकता होता है। व्यायाम शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और सूजन को कम करने में मदद करता है ।

(B) तनाव कम करें अत्यधिक तनाव शरीर में सूजन को बढ़ा सकता है, जिससे CA 19-9 का स्तर बढ़ सकता है।

 (C) पर्याप्त मात्रा में नींद लें रोजाना 8 घंटे की गहरी नींद भी जरूरी है।

3. हाइड्रेशन और डिटॉक्सिफिकेशन


(A) अधिक पानी पिएं डेली 10 गिलास पानी पीने से शरीर के विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं।
 (B) डिटॉक्स ड्रिंक्स का सेवन करें ग्रीन टी और हर्बल चाय भी फायदेमंद हो सकती हैं।


4. चिकित्सा परामर्श और उपचार


यदि आपके CA 19-9 का स्तर बहुत ज्यादा है, तो डॉक्टर की सलाह लेना बहुत ही आवश्यक है।
 (A) नियमित स्वास्थ्य जांच कराएं
 (B) डॉक्टर आवश्यक होने पर दवाइयाँ या विशेष उपचार दे सकते हैं।
 (C)लिवर और पाचन तंत्र को अच्छा रखने के लिए सही आहार और डेली कसरत जरूरी है।

निष्कर्ष CA 19-9 का उच्च स्तर विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत हो सकता है, लेकिन सही आहार, जीवनशैली में सुधार और उचित चिकित्सा देखभाल से इसे कण्ट्रोल किया जा सकता है। स्वस्थ खानपान, नियमित व्यायाम, तनाव प्रबंधन और चिकित्सा सलाह का पालन करने से आप अपने CA 19-9 के स्तर को प्राकृतिक रूप से कम कर सकते हैं।
इलाज शुरू करने के लिए तैयार हैं?
डॉ. प्रदीप कुशवाहा से परामर्श बुक करें — ऑनलाइन या क्लीनिक पर।
event_availableBook Appointment

forumComments

अभी तक कोई कमेंट नहीं — पहला आप कीजिए।

अपना कमेंट लिखें
कमेंट जांच के बाद प्रकाशित किया जाएगा।
Brahm homeo Logo
Brahm Homeopathy
Typically replies within an hour
Brahm homeo
Hi there 👋

How can we help you?
NOW
×
Chat with Us