CAPTCHA  

Already register click here to Login

Dont have account click here for Register

Thank You
Ok
play_circleVideo

genetic pancreatitis kya hai or kyu hota hai?

Dr. Pradeep Kushwaha, M.D. schedule3 min read Playing…

१ )Genetic Pancreatitis क्या है?


Genetic Pancreatitis तब होता है, जब कुछ "जीन में म्यूटेशन" के कारण पाचन एंजाइम समय से पहले ही सक्रिय हो जाते हैं. और अग्न्याशय को नुकसान पहुँचाने लगते हैं।

- सामान्यतः ये एंजाइम आंत में जाकर के एक्टिव होते हैं, पर इस बीमारी में वे Pancreas के अंदर ही एक्टिव हो जाते हैं।
 
यह बीमारी "संक्रामक नहीं" होती है, पर पीढ़ी दर पीढ़ी चल सकती है।


२) Genetic Pancreatitis के मुख्य क्या कारण है?


Genetic Pancreatitis के कारण निचे अनुसार हो सकते है, जैसे की,

 1. PRSS1 Gene Mutation :: – सबसे आम कारण में से। 

 2. SPINK1 Gene :: – एंजाइम को कंट्रोल करने में असफल।

 3. CFTR Gene :: – सिस्टिक फाइब्रोसिस से जुड़ा।

 4. CTRC Gene :: – एंजाइम को निष्क्रिय करने में समस्या।

 इन जीनों खराबी के कारण से अग्न्याशय में बार-बार सूजन होती है।

३) Genetic Pancreatitis के क्या लक्षण हो सकते है?

Genetic Pancreatitis के लक्षण व्यक्ति की उम्र ,बीमारी की गंभीरता पर निर्भर करते हैं, जैसे की,

 - बार-बार तेज पेट में दर्द का होना।

- दर्द भी पीठ तक जा सकता है.

 - उल्टी तथा मतली का होना।

 - खाने के बाद में दर्द का बढ़ जाना।

 - वजन का कम हो जाना।

 - लंबे समय में "मधुमेह" का खतरा

४) Genetic Pancreatitis की जांच कैसे की जाती है?


इस बीमारी की पहचान के लिए निम्न जांचें की जाती हैं:

 #1. Blood Tests

 - Amylase , Lipase का स्तर।

 #2 . Imaging Tests

 - Ultrasound.
 - CT Scan . 
- MRI / MRCP.

 #3 . परिवार में किसी को Pancreatitis होते है, तो इसका जोखिम और भी ज्यादा हो सकता है.


५) Genetic Pancreatitis का इलाज?


- Genetic Pancreatitis का स्थायी इलाज नहीं है, पर सही उपचार से कंट्रोल किया जा सकता है। 

 #1. दर्द का इलाज

 - तेज दर्द के निवारक दवाएं।

 - जरूरत पड़ने पर हॉस्पिटल में एडमिट होना।

 #2. Pancreatic Enzyme Supplements

 - पाचन को सुधारने में मदद.

 - वजन तथा पोषण को बनाए रखने में सहायक।

 #3. आहार तथा जीवनशैली में बदलाव

 #क्या खाएं#

 - कम चर्बी वाला भोजन।

 - हल्का ,पच सके ऐसा भोजन करे।

 - फल, साबुत अनाज, सब्जियाँ।

 #क्या नही खाएं#

 - पूरी तरह से शराब पर निषेध।

 - तला-भुना तथा ज्यादा फैटी खाना।

 4. मधुमेह कण्ट्रोल
 - Blood sugar के डेली जांच।
 - इंसुलिन , दवाइयाँ (जरूरत के अनुसार) 

 # 5. विटामिन सप्लीमेंट्स
 - कैल्शियम तथा विटामिन - B12

६) Genetic Pancreatitis में क्या जटिलताएँ होती है?


- क्रोनिक पैंक्रियास।

 - पैंक्रियास कैंसर का बढ़ा हुआ खतरा। 

 - स्थायी मधुमेह।

 - कुपोषण।

 - जीवन के गुणवत्ता में कमी।
इलाज शुरू करने के लिए तैयार हैं?
डॉ. प्रदीप कुशवाहा से परामर्श बुक करें — ऑनलाइन या क्लीनिक पर।
event_availableBook Appointment

forumComments

अभी तक कोई कमेंट नहीं — पहला आप कीजिए।

अपना कमेंट लिखें
कमेंट जांच के बाद प्रकाशित किया जाएगा।
Brahm homeo Logo
Brahm Homeopathy
Typically replies within an hour
Brahm homeo
Hi there 👋

How can we help you?
NOW
×
Chat with Us