CAPTCHA  

Already register click here to Login

Dont have account click here for Register

Thank You
Ok
play_circleVideo

homeopathy me comman cold ka kya ilaj hai?

Dr. Pradeep Kushwaha, M.D. schedule3 min read Playing…

१) कॉमन कोल्ड (सर्दी-जुकाम) का क्या इलाज है?


सर्दी-जुकाम, जिसे हम "Common Cold" भी कहते हैं, बहुत ही आम वायरल संक्रमण है, जो की साल के किसी भी मौसम में हो सकता है।
-  खासकर के मौसम बदलने पर, धूल-प्रदूषण में जाने पर, या शरीर की immunity कमजोर होने पर भी यह जल्दी ही लेता है।

-  भारत में हर उम्र के लोग इस समस्या से प्रभावित होते ही रहते हैं. अच्छी बात यह है कि, कॉमन कोल्ड अपने आप  ही ३-४ दिनों में ठीक हो जाता है। और इसका इलाज घर पर भी आसानी से कर सकते है.



२ )कॉमन कोल्ड क्या है?


कॉमन कोल्ड वायरल इन्फेक्शन है,जो के मुख्य रूप से "नाक, गले और साइनस" को असर करता है।

-  यह संक्रमण बेहद संचारी होता है , जो की एक व्यक्ति से दूसरे में आसानी से फैल सकता है।

#सर्दी-जुकाम कैसे फैलता है?


कॉमन कोल्ड फैलने के  प्रमुख कारण निचे अनुसार हो सकते है, जैसे की,

 - संक्रमित मरीज के छीकने या खांसने से फ़ैल सकता है.

 - एक दूसरे से हाथ मिलाने पर।

 - इन्फेक्टेड हाथों को नाक या चेहरे को छूने से। 

 -  भीड़ भाड़ वाले जगह में रहने से।

 - कमजोर इम्यून सिस्टम होने के कारण से।

 - बच्चे जल्दी ही इसके चपेट में आते हैं ,क्योंकि वो  बार-बार नाक, आंखों और चेहरे को हाथ से टच करते है.

 

Follow The Brahm Homeopathy Health Channel On WhatsApp:



३) कॉमन कोल्ड के क्या लक्षण होते है?


निचे बताये अनुसार इसके लक्षण हो  सकते है, जैसे की, 

 -  बहती नाक 

- नाक का बंद होना 

-  गले में खराश जैसा लगना

 -  खांसी - हल्का बुखार आ जाना 

 -  सिर में दर्द का होना

 -  थकान और कमजोरी जैसा लगना 

 -  आंखों में से पानी का आ जाना

  -  छींकें बहुत ही जल्दी जल्दी आना


४) कॉमन कोल्ड का घरेलू इलाज क्या है?


नीचे दिए गए घरेलू उपाय सर्दी-जुकाम को जल्दी ठीक करने में मदद करते हैं: जैसे की ,

#1. भाप लेना

- भाप लेने से नाक की जाम नसें खुलने  लग जाती है , और सांस लेना आसान हो जाता है। 

  "कैसे करें"

 - गरम पानी में कुछ बूंदे Eucalyptus oil को डालें।
 - ५ मिनट तक भाप को लें.

  #2. अदरक-शहद का सेवन 
अदरक में anti-inflammatory  गुण होते हैं, जो के गले के दर्द और खांसी में राहत देते हैं। 

 - 1 चम्मच अदरक का रस।
 -  1 चम्मच शहद. 

  #3. हल्दी वाला दूध
- हल्दी में मौजूद curcumin इम्यूनिटी को बढ़ाता है। और वायरस को खत्म करने में भी मदद करता है।

 - रात के समय में हल्का गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर पिएं।

#४. तुलसी और काली मिर्च का काढ़ा


 तुलसी + काली मिर्च + अदरक का काढ़ा सर्दी-जुकाम का  बहुत ही सटीक इलाज है।

 ""तरीका""

 -  पानी में तुलसी की ५-६ पत्तियाँ।

 -  3 काली मिर्च।

-  थोड़ा सा अदरक।

- उबालकर दिन में 2 बार पिएं।

५)कॉमन कोल्ड में क्या नहीं करना चाहिए?


* बहुत ज्यादा ठंडा पानी को  न पिएं।

 * धूल, धुआं और AC में नहीं बैठें।

 * बार-बार नाक को टच करने से बचें।

 

#कब डॉक्टर के पास जाएं?


अगर आप को भी ऐसा कुछ हो तो तुरंत ही डॉक्टर को दिखाएं।

-  102°F से ज्यादा बुखार का होना।

 -  सांस लेने में  भी परेशानी का होना। 

 - सीने में दर्द होना 

 -  खांसी ७  दिनों से  भी ज्यादा।

 -  बच्चे के सांस का  तेजी से चलना।

 -  गले में बहुत तेज दर्द का होना 

Follow The Brahm Homeopathy Health Channel On WhatsApp:

इलाज शुरू करने के लिए तैयार हैं?
डॉ. प्रदीप कुशवाहा से परामर्श बुक करें — ऑनलाइन या क्लीनिक पर।
event_availableBook Appointment

forumComments

अभी तक कोई कमेंट नहीं — पहला आप कीजिए।

अपना कमेंट लिखें
कमेंट जांच के बाद प्रकाशित किया जाएगा।
Brahm homeo Logo
Brahm Homeopathy
Typically replies within an hour
Brahm homeo
Hi there 👋

How can we help you?
NOW
×
Chat with Us