CAPTCHA  

Already register click here to Login

Dont have account click here for Register

Thank You
Ok
clinical_notesDisease

chakkar aane ka homeopathy me ilaj

Dr. Pradeep Kushwaha, M.D. schedule3 min read Playing…
chakkar aane ka homeopathy me ilaj

#चक्कर आना (Dizziness)


चक्कर आना सामान्य पर कभी-कभी गंभीर स्वास्थ्य की समस्या हो सकती है।

यह शब्द उन विभिन्न अनुभवों का वर्णन करता है, जिस में व्यक्ति को हल्का महसूस होना, संतुलन खोना, या ऐसा लगना कि सब कुछ घूम रहा है.

- यह समस्या हर उम्र के लोगों में हो होता है. और इस के पीछे कई अलग-अलग कारण हो सकते हैं।

१) चक्कर आने के प्रकार कितने है?


चक्कर आने के कई प्रकार हो सकते है: जैसे की ,

 *हल्का महसूस होना*
 - इसमें व्यक्ति को ऐसा लगता है, कि वह बेहोश होने वाला है या तो ,सिर में भारीपन है।

 *संतुलन खोना*
  
- व्यक्ति खड़ा या चलते समय असंतुलित महसूस करता है।

 *वर्टिगो*
 - इस में व्यक्ति को ऐसा लगता है, कि उसके आसपास का वातावरण घूम रहा है। यह विशेष रूप से आंतरिक कान की समस्याओं के कारण से होता है।


२) चक्कर आने के सामान्य कारण?


चक्कर आने के पीछे कई संभावित कारण हो सकते हैं। कुछ प्रमुख कारण निम्नलिखित हैं:

 *आंतरिक कान की समस्या*
 हमारे शरीर का संतुलन बनाए रखने में आंतरिक कान महत्वपूर्ण रोल निभाता है।
 - जब आंतरिक कान में संक्रमण, पानी का असंतुलन, या मेनियर्स डिजीज जैसी समस्याएँ होती हैं, तो व्यक्ति को वर्टिगो या चक्कर आने की समस्या हो सकती है।

 *लो ब्लड प्रेशर*
 रक्तचाप अचानक से गिरने पर मस्तिष्क तक पर्याप्त रक्त नहीं पहुँच पाता, जिस से व्यक्ति को चक्कर महसूस हो सकता है।

 *डिहाइड्रेशन*
 शरीर में पानी के कमी से भी चक्कर आने का एक सामान्य कारण है। पर्याप्त पानी न पीने या अत्यधिक पसीना आने पर यह समस्या हो सकता है।

 *अन्य कारण*
 - एनीमिया

 - ब्लड शुगर का कम या ज्यादा हो जाना

 - कुछ दवाओं के साइड इफेक्ट से

 - ज्यादा तनाव या चिंता


३) चक्कर आने के लक्षण?


चक्कर आने के लक्षण निचे बताये अनुसार हो सकते हैं:

 - सिर घुमने जैसा महसूस होना

 - संतुलन खोना या गिरने का डर 

 - उल्टी या मिचली का आना 

 - धुंधला दिखाई देना या सही से न दिखाई देना कुछ मामलों में चक्कर अचानक से और तेज रूप से आ सकता है, जबकि कुछ में यह धीरे-धीरे बढ़ता है।

४) चक्कर आने का क्या उपचार है?


चक्कर आने का उपचार उसके कारण पर निर्भर करता है। जैसे की, 

 १)जीवनशैली में बदलाव * 
पर्याप्त पानी पीना और हाइड्रेटेड रहना

 *धीरे-धीरे खड़ा होना, और अचानक उठने से बचें।

 *संतुलित आहार लेना, जिस में प्रोटीन और आयरन शामिल हों। 

 २)फिजिकल थेरेपी 
 *संतुलन और मांसपेशियों की मजबूती के लिए विशेष व्यायाम।

 *वर्टिगो के मामलों में हेड मूवमेंट एक्सरसाइज।

 ३) चिकित्सकीय हस्तक्षेप
 गंभीर मामलों में आंतरिक कान या न्यूरोलॉजिकल कारणों के लिए विशेषज्ञ की सलाह और उपचार आवश्यक हो सकता है।

 *सावधानियाँ* 
- अचानक चक्कर आने पर ड्राइव या भारी मशीनरी न चलाएँ। 

 - यदि चक्कर के साथ लगातार उल्टी, तेज सिर में दर्द, दृष्टि में समस्या या हाथ-पांव में कमजोरी हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

 - नियमित चेकअप और जीवनशैली सुधार से चक्कर की समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
इलाज शुरू करने के लिए तैयार हैं?
डॉ. प्रदीप कुशवाहा से परामर्श बुक करें — ऑनलाइन या क्लीनिक पर।
event_availableBook Appointment

forumComments

अभी तक कोई कमेंट नहीं — पहला आप कीजिए।

अपना कमेंट लिखें
कमेंट जांच के बाद प्रकाशित किया जाएगा।
Brahm homeo Logo
Brahm Homeopathy
Typically replies within an hour
Brahm homeo
Hi there 👋

How can we help you?
NOW
×
Chat with Us