CAPTCHA  

Already register click here to Login

Dont have account click here for Register

Thank You
Ok
lightbulbHealth tip

Relieve Back Pain ka sahi ilaj?

Dr. Pradeep Kushwaha, M.D. schedule3 min read Playing…
Relieve Back Pain ka sahi ilaj?

१) पीठ दर्द के लिए टिप्स?

- आज के समय में पीठ दर्द यानि कमर दर्द एक बहुत ही आम समस्या बन चुकी है। चाहे आप ऑफिस में लंबे समय तक बैठ कर काम करते हों, घर के काम करते हों या फिर ज्यादा शरीरिक मेहनत करते हों, कमर दर्द किसी को भी प्रभावित कर सकता है।

- हल्का पीठ दर्द अक्सर कुछ दिनों में ठीक हो जाता है, लेकिन अगर इसका ध्यान न रखा जाए तो ये गंभीर रूप भी ले सकता है।

नीचे दिए गए कुछ सरल और प्रभावी टिप्स पीठ दर्द से राहत पाने में मदद कर सकते हैं।


1. सही आसन बनाय राखें

 - कमर दर्द का सबसे बड़ा कारण गलत आसन होता है।

 - ऑफिस में काम करते समय सीधे बैठें और कुर्सी की बैक सपोर्ट का इस्तमाल करें। कंप्यूटर स्क्रीन आँखों के सामने होनी चाहिए और जोड़ी ज़मीन पर सीधे टिकनी चाहिए। मोबाइल का इस्तमाल करते समय समय बचाने के लिए ज्यादा झुकें।

 2. नियामित व्यायाम करे

 - हल्का व्यायाम कमर की मनपेशियों को मजबूत बनाता है।

 - रोज़ाना 20 से 30 मिनट तक चलना, स्ट्रेचिंग करना और योग करना फ़ायदेमंद हो सकता है।

 3. ज्यादा देर तक एक ही पोजीशन में नहीं बैठे

 - लम्बे समय तक बैठना या खड़े रहना कमर पर भार बढा सकता है। अगर आप डेस्क जॉब करते हैं, तो हर 30 से 40 मिनट में उथकर थोड़ी देर चलना-फिरना चाहिए।

 4. गरम या ठंडी सिकाई का उपयोग करें

 - नये दर्द या सुजान में आइस पैक का इस्तेमल 15-20 मिनट तक किया जा सकता है।
 - जबकी पुराने दर्द में गरम सिकाई मसल्स को रिलैक्स करने में मदद करती है।

    
5. सही से वजन उठाएं

 - भारी सामान उठाते वक्त कमर को झुकने की जगह घुटनों को मोडें और जोड़ों की मदद से वजन उठाएं।

 6. अपना वजन नियंत्रित रखें

 - शरीर का अधिक वजन कम होने पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। संतुलित आहार और नियम शारीरिक गतिविधियों के माध्यम से सेहतमंद वजन बनाए रखना पीठ दर्द के दर्द से राहत दिला सकता है।

 7. अच्छी नींद और सही गद्दे का चुनाव

 - बहुत ज्यादा नरम या बहुत ज्यादा गद्दे कमर दर्द को बढ़ा सकता है।

 - मीडियम-फर्म गद्दे अधिकतार लोगों के लिए उपयोगी है।

 8. तनाव को कम करें

 - मानसिक तनाव भी मांसपेशियों में खिंचाव पैदा कर सकता है, जिस की पीठ में दर्द बढ़ सकता है।

२) कब डॉक्टर से सलाह लें?



 - अगर कमर दर्द कुछ हफ्तों से ज्यादा समय तक बना रहे, जोड़ों में सुन्नपन या कमजोरी महसूस हो, बुखार के साथ दर्द हो, या किसी चोट के बाद दर्द शुरू हुआ हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

 - ये किसी गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है।
इलाज शुरू करने के लिए तैयार हैं?
डॉ. प्रदीप कुशवाहा से परामर्श बुक करें — ऑनलाइन या क्लीनिक पर।
event_availableBook Appointment

forumComments

अभी तक कोई कमेंट नहीं — पहला आप कीजिए।

अपना कमेंट लिखें
कमेंट जांच के बाद प्रकाशित किया जाएगा।
Brahm homeo Logo
Brahm Homeopathy
Typically replies within an hour
Brahm homeo
Hi there 👋

How can we help you?
NOW
×
Chat with Us