CAPTCHA  

Already register click here to Login

Dont have account click here for Register

Thank You
Ok
lightbulbHealth tip

urticaria ka homeopathy me kya ilaaj hai | urticaria ka ilaj in hindi

Dr. Pradeep Kushwaha, M.D. schedule3 min read Playing…
urticaria ka homeopathy me kya ilaaj hai | urticaria ka ilaj in hindi

#अर्टिकेरिया  बचाव और देखभाल के उपयोगी टिप्स क्या है?


**परिचय**
 यह त्वचा के संबंधी समस्या है. जिसमें की अचानक से लाल, उभरे हुए, खुजलीदार चकत्ते (दाने ) निकल आते हैं।
- यह चकत्ते कुछ दिनों तक बने रहते है. कई बार यह समस्या ७ दिन तक में भी  ठीक हो जाती है, जिसे *एक्यूट अर्टिकेरिया* कहते हैं.

- अर्टिकेरिया का सीधा संबंध शरीर की *एलर्जिक प्रतिक्रिया* और *इम्यून सिस्टम* से है। पर जानलेवा नहीं है।


२) अर्टिकेरिया होने के क्या लक्षण है?


अर्टिकेरिया होने के  लक्षण निचे बताये अनुसार हो सकते है. जैसे की,

 * त्वचा पर लाल उभरे हुए धब्बे दिखाई देना 

 * तेज खुजली और जलन का होना 

 * कभी तो त्वचा पर सूजन आ जाती है.

 * कभी - कभी  गंभीर स्थिति में आंख या गले में सूजन का होना

 

३) अर्टिकेरिया के सामान्य कारण क्या है?


1. **कुछ खाद्य पदार्थ ** : – अंडा, दूध, नट्स, टमाटर, स्ट्रॉबेरी जैसे फूड्स।

 2 . **कीड़े के काटने ** : – मच्छर, मधुमक्खी या अन्य कीड़े। 

 3 . **मौसम** – ठंड या गर्मी कभी- कभी अचानक तापमान बदलना।

 4 . **संक्रमण** – वायरल या बैक्टीरियल के संक्रमण से । 

 5  . मानसिक तनाव भी ट्रिगर कर सकता है। 

 6 . **कपड़े और कॉस्मेटिक** – टाइट कपड़े, परफ्यूम या स्किन केयर प्रोडक्ट।

४) अर्टिकेरिया में बचाव के लिए क्या  टिप्स है?


#1. **एलर्जी को पहचानें** 

 * यह पता करना है,कि किस कारण से दाने हो रहे हैं।
 * खाने-पीने या तो जंक फ़ूड  किस चीज के बाद समस्या बढ़ रही है।

 #2. **खाद्य पर नियंत्रण** 
 *  किसी भी तरह की एलर्जी वाले खाद्य पदार्थों को खाने से बचें। 
 * ज्यादा मसालेदार और जंक फ़ूड को बहुत ही  कम करें।
 * ज्यादा मात्रा में पानी को पिएं ताकि शरीर से टॉक्सिन बाहर निकलें। 

 #3. **त्वचा की देखभाल** 
 *  जहॉ पर खुजली हो उस जगह को ठंडे पानी से अच्छे से  धोएं। 
 * गर्म पानी से स्नान नही  करना। जिस से की खुजली बढ़ सकती है।
 * हल्के, बिना खुशबू वाले साबुन और मॉइस्चराइज़र का उपयोग करें।

 # 4. **कपड़ों का सही चुनाव करे **
 * शरीर पर  ढीले, और कॉटन वाले  कपड़े को  पहनें। 

 # 5. **तनाव को कम करें** 
 *  तनाव को कम करने के लिए कसरत करना. 
 *सही मात्रा में नींद लें।

 # 6. **दवाओं में बहुत ही  सावधानी** 
 * डॉ. के सलाह के बिना  दूसरी कोई भी  दवाइयाँ न लें।
 * डॉ. ने  जो  दवा दिया  है, उसको सही समय पर ले। 

 # 7. **गर्म और धूप से बचें**
 * बाहर जाते समय अपने स्किन पर सनस्क्रीन और रुमाल का उपयोग करना ही सही है.

 

# डॉक्टर से कब संपर्क करें?


* अगर यह चकत्ते(दाने ) कई हफ्तों तक बने रहें तो। 

 * गले या जीभ में सूजन का हो जाना।

 * सांस लेने में  बहुत ही परेशानी का होना। इन स्थितियों में तुरंत डॉ. से  मिलें और सही इलाज करवाएँ।

 

५) दीर्घकालिक देखभाल के लिए क्या उपाय है?


* हमेशा  अपने पास में *एंटीहिस्टामिन* दवा को  रखें।

 * डॉ. से सही समय पर चेकअप करवाते रहना चाहिए. ।

 * अपने परिवार और मित्र को बताएं कि अर्टिकेरिया है. ताकि मदद कर सकें।
इलाज शुरू करने के लिए तैयार हैं?
डॉ. प्रदीप कुशवाहा से परामर्श बुक करें — ऑनलाइन या क्लीनिक पर।
event_availableBook Appointment

forumComments

अभी तक कोई कमेंट नहीं — पहला आप कीजिए।

अपना कमेंट लिखें
कमेंट जांच के बाद प्रकाशित किया जाएगा।
Brahm homeo Logo
Brahm Homeopathy
Typically replies within an hour
Brahm homeo
Hi there 👋

How can we help you?
NOW
×
Chat with Us