acute necrotizing pancreatic ka homeopathy me ilaaj
एक्यूट नेक्रोटाइजिंग पैंक्रियाटाइटिस : कारण, लक्षण और उपचार
एक्यूट नेक्रोटाइजिंग पैंक्रियाटाइटिस (Acute Necrotizing Pancreatitis) अग्न्याशय (Pancreas) की एक गंभीर और जानलेवा स्थिति होती है, जिसमें पैंक्रियास की कोशिकाएं नष्ट (Necrosis) होने लगती हैं। यह स्थिति आमतौर पर तीव्र पैंक्रियाटाइटिस के जटिल रूप में विकसित होती है। इसका समय पर और सही इलाज न होने पर संक्रमण, अंग विफलता और मृत्यु तक हो सकती है।

१) एक्यूट नेक्रोटाइजिंग पैंक्रियाटाइटिस के होने के क्या कारण है?
एक्यूट नेक्रोटाइजिंग पैंक्रियाटाइटिस के मुख्य कारणों में शामिल हैं: जैसे की
- पित्ताशय की पथरी : – यह पैंक्रियास की नली को अवरुद्ध कर के सूजन और नेक्रोसिस का कारण बनता है।
- अत्यधिक शराब का सेवन
- उच्च ट्राइग्लिसराइड स्तर
- कुछ दवा का साइड इफेक्ट का होना
-वायरल संक्रमण

२ ) एक्यूट नेक्रोटाइजिंग पैंक्रियाटाइटिस होने के क्या लक्षण दिखाई देते है ?
इस बीमारी के लक्षण निचे बताये गए अनुसार हो सकते है , जैसे की ,
- पेट के ऊपरी भाग में तेज दर्द का होना
- उल्टी और मतली
- तेज धड़कन और बुखार
-पेट में सूजन का आ जाना
- शरीर में कमजोरी सा लगना
- पेशाब में बदलाव
- सांस लेने में परेशानी
३) एक्यूट नेक्रोटाइजिंग पैंक्रियाटाइटिस उपचार क्या है ?
1. अस्पताल में भर्ती या निगरानी : मरीज को ICU में एडमिट किया जाता है। और निगरानी के लिए खून का टेस्ट, CT स्कैन , अल्ट्रासाउंड जाँच भी किए जाते हैं।
2. IV Fluids और पोषण: - डिहाइड्रेशन न हो और उस से बचाने के लिए IV फ्लूइड्स दिया जाता है।
- खाने-पीने से कुछ दिन तक परहेज कर के शरीर को आराम दिया जाना भी जरुरी होता है।
3. बुखार और दर्द का इलाज: बुखार और संक्रमण को कम करने या रोकने के लिए एंटीबायोटिक्स भी दिए जाते हैं।
४) एक्यूट नेक्रोटाइजिंग पैंक्रियाटाइटिस होने पर क्या देखभाल होनी चाहिए ?
- उबली हुई और कम मसाले वाली चीजें को खाना चाहिए।
- धीरे-धीरे लिक्विड डाइट शुरू करें और डॉक्टर के सलाह पर ही ठोस खाना शुरू करें।
- शराब और तले
-भुने भोजन से पूरी तरह दुरी बनाये रखना चाहिए।
५) एक्यूट नेक्रोटाइजिंग पैंक्रियाटाइटिस से बचाव के लिए क्या करना चाहिए ?
- समय - समय पर गॉलब्लैडर की पथरी का इलाज करवाए
- शराब से दुरी बनाये रखें।
-संतुलित और कम फैट वाली डाइट लें।
इलाज शुरू करने के लिए तैयार हैं?
डॉ. प्रदीप कुशवाहा से परामर्श बुक करें — ऑनलाइन या क्लीनिक पर।
forumComments
अभी तक कोई कमेंट नहीं — पहला आप कीजिए।