CAPTCHA  

Already register click here to Login

Dont have account click here for Register

Thank You
Ok
clinical_notesDisease

pancreatitis bimari ka homeopathy me ilaaj

Dr. Pradeep Kushwaha, M.D. schedule3 min read Playing…
pancreatitis bimari ka homeopathy me ilaaj

१) पैंक्रियाटाइटिस का परिचय?


पैंक्रियाटाइटिस एक ऐसी स्वास्थ्य समस्या है जिसमें पेट के पीछे स्थित अग्न्याशय में सूजन आ जाती है। यह ग्रंथि शरीर के लिए दो अहम कार्य करती है — पाचन एंजाइम्स बनाना और ब्लड शुगर नियंत्रित करने वाले हार्मोन, जैसे इंसुलिन का निर्माण करना। जब इसमें सूजन उत्पन्न होती है, तो न केवल पाचन प्रणाली बाधित होती है बल्कि यह अन्य अंगों की कार्यप्रणाली को भी प्रभावित कर सकती है।

यह रोग तीव्र (Acute) और दीर्घकालिक (Chronic) रूपों में हो सकता है।

#पैंक्रियाटाइटिस के प्रकार?


- तीव्र पैंक्रियाटाइटिस : यह अचानक शुरू होता है और कुछ दिनों में ठीक हो सकता है। इसमें तीव्र पेट दर्द, उल्टी और बुखार जैसे लक्षण हो सकते हैं।

- दीर्घकालिक पैंक्रियाटाइटिस : यह लंबे समय तक चलने वाली स्थिति है जो बार-बार होती है और धीरे-धीरे अग्न्याशय को नुकसान पहुंचाती है। इससे पाचन शक्ति और इंसुलिन उत्पादन कम हो जाता है, जिससे मधुमेह हो सकता है।


#पैंक्रियाटाइटिस के कारण क्या है?


- अत्यधिक शराब का सेवन

 - गॉलब्लैडर में पथरी

- हाई ट्राइग्लिसराइड्स का स्तर

 - पाचन एंजाइम्स का असामान्य एक्टिव होना

 - कुछ दवाएं के दुष्प्रभाव होने से


# पैंक्रियाटाइटिस के क्या लक्षण है ?


तीव्र पैंक्रियाटाइटिस के लक्षण निचे अनुसार हो सकते है ,जैसे की ,
 - पेट के ऊपरी भागों में तेज और अचानक से दर्द का होना

 - ये दर्द पीठ तक फैलने वाला हो सकता है.

 - उल्टी और मतली

 - ह्र्दय की तेज धड़कन का होना

 - पेट में सूजन या कोमलता

#पैंक्रियाटाइटिस का क्या निदान है?


पैंक्रियाटाइटिस का निदान निचे अनुसार हो सकते है,जैसे की ,

 - रक्त की जांच : एमीलेस और लाइपेज एंजाइम्स का स्तर

 - अग्न्याशय की स्थिति देखने के लिए अल्ट्रासाउंड या CT स्कैन करवाया जाता है.

 - MRI या एंडोस्कोपिक अल्ट्रासाउंड - चर्बी की मात्रा को पता करने के लिए स्टूल का टेस्ट।

*पोषण और जीवनशैली में परिवर्तन करने से *


- सुबह हल्का भोजन लें.

 - ज्यादा मात्रा में पानी पिएपीना भी सही होता है।

 - कैफीन और ज्यादा तले-भुने पदार्थों से बचें 

 - भोजन को छोटे छोटे टुकड़ो में लेना सही है

 - शराब और तंबाकू से दूर रहना

 - डॉक्टर के सलाह से ही पाचन एंजाइम का सप्लिमेंट लें.

* जटिलताएं *


- अग्न्याशय के सिस्ट में फोड़ा
 - अग्न्याशय में कैल्सीफिकेशन
 - पाचन विकार जैसे प्रॉब्लम
 - लम्बे समय पर अनदेखा करने पर अग्न्याशय का कैंसर 

  * निष्कर्ष * 
पैंक्रियाटाइटिस बहुत ही गंभीर पर कण्ट्रोल की जा सकने वाली बीमारी है। इसका सही समय पर सही निदान बहुत जरूरी है. और शरीर के अन्य भागो को नुकसान पहुँचा सकता है।
इलाज शुरू करने के लिए तैयार हैं?
डॉ. प्रदीप कुशवाहा से परामर्श बुक करें — ऑनलाइन या क्लीनिक पर।
event_availableBook Appointment

forumComments

अभी तक कोई कमेंट नहीं — पहला आप कीजिए।

अपना कमेंट लिखें
कमेंट जांच के बाद प्रकाशित किया जाएगा।
Brahm homeo Logo
Brahm Homeopathy
Typically replies within an hour
Brahm homeo
Hi there 👋

How can we help you?
NOW
×
Chat with Us